Description
पुस्तक झरना को बहुभाषी भाषायी क्षेत्रों के अनुकूल और सरल बनाने के लिए प्रारंभिक स्तर पर हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेज़ी का भी उपयोग किया गया है।
बच्चों को हिन्दी पढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्हें हिन्दी पुस्तक की ओर आकर्षित करना आवश्यक होता है। इसके लिए पुस्तक में चित्रों का सुंदर संयोजन किया गया है।
चित्र बनाने और चित्रों में रंग भरने की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पूर्ण रूप से पठन-प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है।
पाठ्य सामग्री के चयन में विविधता, रोचकता और नवीनता के साथ-साथ बच्चों की आयु-स्तर आदि का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
पाठों के अंत में दिए गए अभ्यास-प्रश्नों के माध्यम से बच्चों में श्रवण, वाचन, पठन और लेखन की क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास किया गया है।