• single-product

शिखर 4 (संशोधित संस्करण)

  429.0
  • Category : HINDI

पाठ्यपुस्तक श्रृंखला की विशेषताएं

पाठ्यपुस्तक श्रृंखला की विशेषताएं:

  • भाषा चारों कौशलों - बोलना-सुनना, पढ़ना-लिखना के साथ ही सोचने या चिंतन कौशल से जुड़ी पाठ-सामग्री और गतिविधियों को समाहित किया गया है।
  • समकालीन विविध विषयों और प्रेरक व्यक्तित्वों पर आधारित पाठों का संग्रह हिंदी साहित्य की विभिन्न शैलियों के अंतर्गत किया गया है।
  • मूल पाठों के साथ ही अतिरिक्त पठने के लिए पाठों को भी शामिल किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों के स्वस्थ मनोरंजन, ज्ञानवर्धन, जागरूकता, प्रेरणा देना और उनके पठन-पाठन कौशल को विकसित करना है।
  • अच्छी आदतें और व्यवहार की शिक्षा के लिए प्रथम सीख - भाग 1-2, जानकारी बढ़ाने के लिए खेल-खेल में जानें - भाग 3-5 और झांकी हिंदुस्तान की - भाग 6-8 का पाठ दिया गया है।
  • बच्चों के लिए रंगों का खास आकर्षण होता है। इसके ध्यान में रखते हुए, शिखर प्रवेशिका और भाग-1 का प्रारंभ रंगों की गतिविधियों, रंगों की बौछार, मेरे रंगों की दुनिया के माध्यम से है।
  • नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की शिक्षा के लिए अच्छी बात - भाग 3-5, प्रेरक व्यक्तित्व और प्रेरणादायक विचार - भाग 6-8 का पाठ दिया गया है। भाग-2 में अच्छी बात सुलेख अभ्यास के रूप में दी गई है।
  • अभ्यास प्रश्नों के साथ मौलिकता का एक परिप्रेक्ष्य मिलता है। इनमें मूल्यांकन प्रश्न, बहुविकल्पी प्रश्न - भाग 3-8 में भी शामिल किए गए हैं।
  • अभ्यास के अंत में रचनात्मक पहली, विभिन्न गतिविधियों, ई-तकनीक के परिचय के लिए वेबसाइट लिंक आदि दिए गए हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक विकास और जिज्ञासा को बढ़ावा देना है। इनके साथ ही, लोट-पोट, हँसी का प्रवाह, पहेलियाँ आदि भी शामिल किए गए हैं।
  • प्रथम और द्वितीय सत्र के लिए प्रारूपण के पत्रों के साथ ही तीन पीरियडिक टेस्ट और नमूना प्रश्न पत्र भी दिए गए हैं।
  • प्रसिद्ध लेखकों का संक्षिप्त जीवन परिचय संबंधित पाठों के अंत में दिया गया है।
  • शिखर प्रवेशिका में बच्चों का परिचय पहले रंगों, आर्टियों, फल-सब्जियों, पशु-पक्षियों, चित्राकथा आदि से किया गया है। इसके बाद वर्णों के उच्चारण, रचनाएँ और उनके बने शब्दों से परिचित कराया गया है।
  • प्रथम से आठवीं कक्षा के पुस्तकों के अंत में नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित कला समावेशित गतिविधियां और चित्रों पर आधारित कहानियाँ दी गई हैं।
  • सभी पुस्तकों के अंत में बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन के लिए 360-डिग्री समग्र विकास पत्र दिए गए हैं।
  • ई-बुक, पाठ योजना, वर्वफशीट, टेस्ट जेनरेटर और अन्य ऑनलाइन पोर्टल में उपलब्ध ई-सामग्री।