✓ भाषा के चारों कौशलों– बोलना–सुनना, पढ़ना–लिखना के अतिरिक्त सोचना या चिंतन कौशल से जुड़ी पाठ–सामग्री एवं गतिविधियों का समावेश किया गया है।
✓ समसामयिक विविध विषयों एवं प्रेरक व्यक्तित्व पर आधारित पाठों का संकलन हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं के अंतर्गत किया गया है।
✓ मूल पाठों के अतिरिक्त केवल पढ़ने के लिए पाठों को भी शामिल किया गया है जिनका उद्देश्य स्वस्थ मनोरंजन, ज्ञानवर्धन, जागरूकता, प्रेरणा देना एवं छात्रों के पठन–पाठन के कौशल को विकसित करना है।
✓ अच्छी आदतें एवं व्यवहार सिखाने हेतु पहली सीख (भाग–1,2), जानकारी बढ़ाने हेतु खेल–खेल में जानें (भाग 3–5) तथा झांकी हिंदुस्तान की (भाग 6–8) प्रथम पृष्ठ की रचना की गई है।
✓ छोटे बच्चों के रंगों के प्रति विशेष आकर्षण होता है। उनकी रुचि को ध्यान में रखते हुए शिशिर प्रवेशिका एवं भाग–1 का प्रारंभ रंगों की गतिविधि रंगों की बौछार, मेरे रंगों की दुनिया से किया गया है।
✓ नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की शिक्षा देने हेतु अच्छी बात (3–5), प्रेरक व्यक्तित्व के प्रेरणादायी विचार (6–8) का पाठ के अंत में समावेश किया गया है। भाग–2 में अच्छी बात सुलेख अभ्यास के रूप में दी है।
✓ अभ्यास प्रश्नों के वर्गीकरण में मौलिकता की झलक मिलती है। इनमें मूल्यपरक प्रश्न, बहुविकल्पी प्रश्न (भाग 3–8) भी शामिल किए गए हैं।
✓ अभ्यास के अंत में सृजनात्मक कोना के अंतर्गत पहेली, विभिन्न क्रियाकलाप, ई–तकनीक से परिचित कराने हेतु वेबसाइट लिंक आदि दिए गए हैं जिनका उद्देश्य बच्चों की बौद्धिक क्रियाशीलता एवं जिज्ञासु प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है। इनके अतिरिक्त लॉट–पॉट, हँसी का फव्वारा, बूझो पहेली आदि भी यथासंभव सम्मिलित किए गए हैं।
✓ प्रथम सत्र एवं द्वितीय सत्र के लिए जाँच–पत्रों के अतिरिक्त तीन पीरियोडिक टेस्ट और नमूना प्रश्न पत्र भी दिए गए हैं।
✓ प्रसिद्ध रचनाकारों का संक्षिप्त जीवन परिचय संबंधित पाठ के अंत में दिया गया है।
✓ शिशिर प्रवेशिका में बच्चों का परिचय पहले रंगों, आकृतियों, फल–सब्जियों, पशु–पक्षियों, चित्रकथा आदि से करवाया गया है। इसके बाद वर्णों के उच्चारण, बनावट एवं उनसे बने शब्दों से परिचय कराने का प्रयास किया गया है।
✓ भाग 1–8 की पुस्तकों के अंत में नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित कला समेकित गतिविधियाँ और चित्रों पर आधारित कहानियाँ दी गई हैं।
✓ समस्त पुस्तकों के अंत में बच्चों के शैक्षिक काम के आकलन हेतु 360–डिग्री समग्र विकास पत्र दिए गए हैं।
✓ ऑनलाइन पोर्टल में ई–बुक, पाठ योजना, वर्कशीट, टेस्ट जेनरेटर और उत्तर पत्र दिए गए हैं।