• single-product

MAGIC POT NURSERY (WITH HINDI)

  2199.0
  • Category : FOUNDATION COURSE

  • Magic Pot Series राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या (NCF-FS 2022) के अनुसार तैयार की गई है।
  • इस श्रृंखला में पंचपदी पर आधारित विषयों को शामिल किया गया है, जैसे– स्वस्थ और अच्छी आदतों पर आधारित शारीरिक गतिविधियाँ।
  • आयु स्तर के अनुसार सरल और रोचक विषयों का समावेश किया गया है।
  • बच्चों में भाषा के बुनियादी कौशल जैसे– सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना के विकास पर जोर दिया गया है।
  • पढ़ाई के क्रमिक विकास के लिए अक्षरों की पहचान, शब्द और वाक्य निर्माण आदि को चरणबद्ध तरीके से पढ़ाया गया है।
  • सभी पुस्तकों में आकर्षक चित्रों के माध्यम से पाठ सामग्री के अध्ययन पर बल दिया गया है।
  • बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने हेतु रंग भरना, स्टिकर का उपयोग, चित्रों में अंतर पहचानना, क्ले तथा ओरिगेमी पेज संबंधित गतिविधियाँ दी गई हैं।
  • विभिन्न विषयों को जोड़ने के लिए विविध प्रकार के अभ्यास दिए गए हैं, जैसे– अक्षरों को जोड़कर शब्द बनाना, मिलान करना, वर्ग–पहेली समझना, चित्र देखकर नाम लिखना आदि।
  • बच्चों को अपने आसपास के वातावरण से परिचित कराने हेतु फल–सब्जियाँ, पशु–पक्षी, दैनिक उपयोग की वस्तुओं आदि के बारे में जानकारी दी गई है।
  • बच्चों के भावनात्मक और नैतिक मूल्यों के विकास हेतु विभिन्न विषयों पर कविताएँ और कहानियाँ शामिल की गई हैं। आकर्षक चित्रों के माध्यम से विषयों को समझाया गया है।
  • विषय की पुनरावृत्ति हेतु वर्कबुक में पर्याप्त अभ्यास दिए गए हैं।
  • शिक्षण सहायक सामग्री के अंतर्गत– फ्लैश कार्ड, डिजिटल कंटेंट, YouTube वीडियो दिए गए हैं। (एक्टिविटी किट शिक्षक/शिक्षिका के लिए उपलब्ध है।)